{"_id":"624de135c53e093d0935f55a","slug":"accident-sitapur-news-lko6249282103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। सिधौली कोतवाली इलाके में बुधवार को बाइक में टक्कर मारने के बाद बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बाराबंकी के शेखुवापुर निवासी मनोज बुधवार को अपने बेटे तूफान का मुंडन संस्कार कराने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से नैमिषारण्य गए थे। मुंडन कराकर वह लौट रहे थे। तभी सिधौली इलाके में सिंघनामऊ चौराहे के निकट थाना संदना के कुर्सी निवासी संजय शुक्ल (27) की बाइक में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार दूर जा गिरा। इसके बाद बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार बाराबंकी शेखुवापुर निवासी अंजली (15), सरसावां निवासी अर्पित (12), विमलावती (55), बाराबंकी के टिकैतगंज निवासी अमर सिंह (55), छोटू (18) घायल हो गए। संजय शुक्ल को भी चोटें आईं हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सिधौली पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद संजय व अंजली की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।