फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   AC rooms will be built in 19 CHCs to protect from heat

Sitapur News: 19 सीएचसी में गर्मी से बचाव के लिए बनाए जाएंगे एसी कक्ष

Tue, 04 Jun 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 04 Jun 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
AC rooms will be built in 19 CHCs to protect from heat
सीतापुर जिला ​अस्पताल।
सीतापुर। गर्मी से बेहाल मरीजों को अब सीएचसी में उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जिले के सभी 19 सीएचसी में अलग से एक एसी कक्ष बनाया जाएगा। इसमें इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जाएगा। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। भीषण गर्मी की वजह से सीएचसी में मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। ऐसे में उनके इलाज के लिए अलग से कक्ष तैयार किया जा रहा है। जिसमें एसी की सुविधा के साथ गर्मी जनित बीमारियों के इलाज से संबंधित सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इनके लिए डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। गर्मी से प्रभावित मरीजों के लिए इन कक्ष में बेड रिजर्व रखा जाएगा। सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया सभी अधीक्षकों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed