{"_id":"598df2cd4f1c1b47768b4953","slug":"aadhar-card-will-be-made-in-government-buildings","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भवनों में बनेंगे आधारकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भवनों में बनेंगे आधारकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता को अब आधार कार्ड बनवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें यह सहूलियतें सरकारी भवनों पर मिलेगी। शहरी और गंवई इलाकों के 50 सरकारी भवनों पर यह सुविधा दी जाएगी। प्रशासन ने सभी एसडीएम को सरकारी भवनों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी दी है। यह सेंटर खुलने के बाद यहां के लोगों के आसानी से आधार कार्ड बन सकेंगे।
विज्ञापन
मालूम हो कि केंद्र व राज्य सरकार ने सरकारी योजनाओं व नौकरियों में आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। इसी से लोगों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। अगर किसी के पास आधार नहीं है तो सुविधाओं का लाभ पाने से वंचित रहेगा। आधार कार्ड की अनिवार्य किए जाने से लोग अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए फ्रेंचाइची सेंटरों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इन सेंटरों पर एक तो लोगों की भीड़ उमड़ रही है, दूसरे कुछ सेंटरों पर आधार बनवाने को मनमाने पैसे भी वसूल किए जा रहे हैं। जबकि आधार बनवाने के लिए कोई फीस नहीं है। आधार कार्ड सेंटरों पर हो रही मनमानी पर रोक लगाने के लिए सीतापुर में जिला प्रशासन ने शहरी और गंवई दोनों इलाकों के सरकारी भवनों में आधार सेंटर खोलने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इसके लिए सरकारी भवनों को चिंह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसकी जिम्मेदारी संबंधित तहसीलों के एसडीएम को सौंपी गई है। सीएससी गर्वनेंस सर्विस के जिला मैनेजर आशीष शुक्ला बताते हैं कि सीतापुर जिले में अब आधार कार्ड सरकारी भवनों में बनाए जाएंगे। इसके लिए सरकारी भवनों में सेंटर की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकारी भवनों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी उपजिलाधिकारी को सौंपी गई है। यह अफसर अपने अपने क्षेत्रों में सरकारी भवनों का चिह्नित करेंगे। इन सेंटरों की स्थापना होने के बाद लोग अपना आधार कार्ड आसानी से बनवा सकेंगे।