फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Aadhaar verification of 1700 disabled people not done, pension will be stuck

Sitapur News: 1700 दिव्यांगों का नहीं हुआ आधार सत्यापन, अटकेगी पेंशन

Wed, 04 Dec 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 04 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar verification of 1700 disabled people not done, pension will be stuck
सीतापुर। जिले के 1700 दिव्यांगों ने दिव्यांग भरण पोषण अनुदान (दिव्यांग पेंशन) और कुष्ठावस्था पेंशन के लिए अपना सत्यापन नहीं कराया है। इसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, पेंशन (पंजीकरण संख्या) की छायाप्रति जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद दिव्यांग पेंशन पोर्टल पर आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके अभाव में उनकी दिव्यांग पेंशन की धनराशि निदेशालय स्तर से उनके खाते में नहीं भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राज कुमार ने बताया कि जिले में पेंशन योजना के 3199 लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण की कार्रवाई लंबित थी। इसके सापेक्ष 1499 ने सत्यापन करा लिया था। वहीं, 1700 दिव्यांगजनों ने अभी आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है। अगर उन्होंने इसकी प्रक्रिया पूरी नहीं की तो उनकी दिव्यांग पेंशन की धनराशि उनके बैंक खाते में नहीं भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed