फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A youth was cheated of Rs 3 lakh in the name of police recruitment

Sitapur News: पुलिस में भर्ती के नाम पर युवक से ठगे तीन लाख

Mon, 14 Jul 2025 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A youth was cheated of Rs 3 lakh in the name of police recruitment
सीतापुर। ठगी जैसे मामलों में भी संदना पुलिस सजग नहीं है। पुलिस में भर्ती के नाम पर युवक से तीन लाख रुपये ठग लिए गए। जब जब शिकायत की गई तो कारागार राज्य मंत्री के निर्देश पर शनिवार को केस दर्ज हुआ। ठगी करने वाले दो आरोपी रायबरेली के निवासी हैं।
विज्ञापन


संदना के कुर्सी गांव निवासी महेंद्र कुमार रावत ने एक शिकायती पत्र कारागार राज्य मंत्री को साैंपा। पीड़ित के अनुसार उन्होंने वर्ष 2023 में पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया था। उस समय पीड़ित की मुलाकात रायबरेली जिले के मिल एरिया रतापुर वार्ड नंबर एक सरस्वती नगर निवासी संदीप पांडेय और जगतपुर पूरे हदयशाह निवासी अनूप कुमार से हुई।
विज्ञापन


दोनों ने अपने आप को समीक्षा अधिकारी के पद पर सचिवालय में तैनात होना बताया। इसके बाद कई बार में आरोपियों ने पीड़ित से कुल तीन लाख रुपये ठग लिए। दस जून को पीड़ित ने आरोपियों से रुपये मांगे तो आरोपियों ने देने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed