फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A youth from Kheri was thrown from a moving train in Sitapur, his condition is critical

Sitapur News: खीरी के युवक को चलती ट्रेन से सीतापुर में फेंका, हालत गंभीर

Tue, 03 Dec 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 03 Dec 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
A youth from Kheri was thrown from a moving train in Sitapur, his condition is critical
कमलापुर। थाना क्षेत्र के सरवरपुर गांव के पास लखीमपुर जा रही एक ट्रेन से एक युवक को सोमवार को कुछ लोगों ने नीचे फेंक दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी कसमंडा में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी जनपद के गौरिया भीलम गांव निवासी अनुज (25) सोमवार सुबह लखनऊ से सीतापुर-लखीमपुर जाने वाली ट्रेन पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। कमलापुर थाना क्षेत्र के सरवरपुर गांव के पास ट्रेन के पहुंचते ही उन्हें लखनऊ से साथ आ रहे कुछ लोगों ने ट्रेन से नीचे फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा। स्थानीय निवासियों के मुताबिक घायल युवक का कहना था कि कुछ लोग लखनऊ से उसके साथ आ रहे थे। उन्होंने ही उसे ट्रेन से फेंक दिया। बताया कि उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी बात को लेकर यह घटना हुई है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। प्रार्थना पत्र मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed