फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A young man was found hanging at his in-laws' house.

Sitapur News: ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक

Sun, 14 Dec 2025 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A young man was found hanging at his in-laws' house.
सीतापुर। रामपुर कलां के धीरपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक का शव घर में साड़ी से बने फंदे से लटका मिला। वह अपनी ससुराल आया था। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

सीओ सिधौली कपूर कुमार के आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए माने। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। नयागांव निवासी सचिन (25) शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे धीरपुर गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। यहां उन्हें खेतों में खाद डालनी थी।
विज्ञापन

देर रात सचिन की मां के पास एक फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने नाम बताए बिना सचिन के फांसी लगाने की सूचना दी। कुछ देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि सचिन का शव कमरे के अंदर जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन की पत्नी सावित्री ने गांव के ही रूपचंद पर पति की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। परिजन कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे।

सूचना पर थानाध्यक्ष पीयूष सिंह व सीओ सिधौली कपूर कुमार मौके पर पहुंचे। परिजन आरोपी रूपचंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब परिजन माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed