{"_id":"68e7e92bc989dd4af70204d7","slug":"a-young-man-was-attacked-with-a-brick-for-letting-his-goat-into-a-field-resulting-in-his-death-sitapur-news-c-102-1-slko1037-142049-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खेत में बकरी जाने पर ईंट से युवक पर किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खेत में बकरी जाने पर ईंट से युवक पर किया हमला, मौत
Thu, 09 Oct 2025 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 09 Oct 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
मानपुर (सीतापुर)। डेडुवापुर मजरा महमदापुर में बृहस्पतिवार को बकरी चराने को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में ईंट लगने से युवक की मौत हो गई। गांव निवासी सरोज के खेत में राजू भार्गव (38) की बकरी चली गई थी।
खेत मालिक सरोज शाम को राजू के घर उलाहना देने पहुंचे। वहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर सरोज ने राजू पर ईंट से प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल राजू को परिजन सीएचसी बिसवां लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है। सीओ बिसवां अमन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।