फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A young man sitting at a shop was attacked with a sickle, referred to trauma center

Sitapur News: दुकान पर बैठे युवक पर हंसिये से हमला, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Fri, 06 Dec 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 06 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
A young man sitting at a shop was attacked with a sickle, referred to trauma center
हमले में गंभीर रूप से घायल युवक।
गोंदलामऊ। संदना थाना क्षेत्र के गोंदलामऊ गांव में दुकान के बाहर बैठे युवक पर विपक्षी ने धारदार हथियार (हंसिया) से हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से लखनऊ स्थित ट्राॅमा सेंटर भेज दिया गया। वहां उसका उपचार जारी है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में पीड़ित के पिता ने संदना थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन

इलाके के गोंदलामऊ निवासी धर्मेंद्र सिंह (28) बृहस्पतिवार सुबह गुलाम हुसैन की दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि इसी बीच गांव निवासी विपक्षी हारून ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार लेकर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए हमला कर दिया। सिर पर हंसिये से कई वार किए जाने के कारण धर्मेंद्र रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी गोंदलामऊ पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता जितेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed