{"_id":"68cafd2fb976a225be07edfd","slug":"a-young-man-consumed-toxic-substances-and-died-during-treatment-sitapur-news-c-102-1-slko1037-140507-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, इलाज के दौरान मौत
Wed, 17 Sep 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
उरदौली। टिकरा टीकर गांव निवासी विनोद कुमार (25) ने सोमवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया था। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार देर रात युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार विनोद का एक वर्ष पूर्व इमलिया सुल्तानपुर के हरिनाथपुर गांव निवासी संगीता से विवाह हुआ था। विवाह के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा। इसके बाद पति पत्नी में विवाद होने लगा। संगीता ने विवाद के कारण विनोद से अलग होने का निर्णय लिया।
करीब एक माह पूर्व संगीता के परिजन आपसी पंचायत कर दहेज का सामान वापस लेकर अपनी पुत्री को विदा करा ले गए। संगीता के जाने के बाद से विनोद अवसाद में रहने लगा। सोमवार को विनोद ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों ने बुधवार को अंतिम संस्कार दिया। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।