{"_id":"638d6dc34aafef122b756130","slug":"a-woman-s-dead-body-found-in-a-field-in-sadarpur-thana-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: खेत में पड़ा मिला शौच के लिए गई महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: खेत में पड़ा मिला शौच के लिए गई महिला का शव, हत्या की आशंका
Mon, 05 Dec 2022 09:34 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 05 Dec 2022 09:34 AM IST
सार
शौच के लिए सुबह गई महिला का शव खेत में पड़ा मिला है। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकटी मजरा अफसरिया हुसैनपुर निवासी उर्मिला (40) पत्नी स्वर्गीय रजनीश सोमवार सुबह लगभग 4:30 बजे मकान के सामने स्थित सरसों के खेत में शौच के लिए गई थी।
विज्ञापन
काफी देर तक वापस न आने पर परिजन उसे खोजने पहुंचे तो उसका शव खेत में ही पड़ा मिला। उसकी एक चप्पल मौके पर पड़ी हुई थी जबकि दूसरी चप्पल शव से लगभग 100 मीटर दूर पड़ी मिली।
विज्ञापन
हत्या किए जाने की आशंका पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। घटना का पता चलने पर सीओ रविशंकर और थाने के उपनिरीक्षक मनोज कुमार मौके पर पहुंच गए।
मृतका के पति की मौत कुछ वर्ष पहले बीमारी के कारण हो गई थी। वह अपने ससुर हरद्वारी, देवर संदीप, पुत्र अभिषेक और भांजे प्रतीक साथ गांव में ही रहती थी।
विज्ञापन