फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A woman died due to illness, 70 were found ill.

Sitapur News: बीमारी के चलते हुई थी महिला की मौत, 70 मिले बीमार

Sat, 16 May 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 16 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
A woman died due to illness, 70 were found ill.
सीतापुर। बुखार से ताजपुर सलौली गांव में महिला की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को गांव पहुंची। टीम ने मौत का कारण जानने की कोशिश की। टीम ने बताया शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि महिला पहले से सांस की बीमारी से कई माह से जूझ रही थी। इसी के चलते बुखार आने पर मौत हो गई। वहीं, अन्य ग्रामीण बीमारी होने पर गांव में गंदगी फैलने का कारण सामने आया है। इस पर सीएमओ ने डीपीआरओ को पत्र लिखने की बात कही है।
विज्ञापन


सकरन ब्लॉक की ग्राम पंचायत ताजपुर सलौली में बुखार से श्यामकली की शुक्रवार को मौत हो गई थी। गांव में मीरा (55), राधे (45), दुलारे (30), माया (30), अर्जुन (40), विवेक (22), वेदप्रकाश (22), राजेश (35), उमाशंकर (35), राजकुमार (22) सहित 80 लोग जाड़ा बुखार व उल्टी दस्त से परेशान थे।
विज्ञापन

बीमार लोगों का झोलाछाप से इलाज चल रहा है। अमर उजाला में शनिवार के अंक में ताजपुर सलौली में बुखार से महिला की मौत 80 बीमार शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद कुमार मित्रा ने बताया कि गांव में बहुत ही गंदगी फैली हुई है। इससे मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मच्छरों के काटने से बुखार फैलने की आशंका है। कई मरीज ऐसे मिले है जो 10 दिन से बुखार से जूझ रहे हैं। इन मरीजों का ब्लड सैंपल लिया गया है। मलेरिया व टाइफाइड की जांच करवाई जाएगी। इसके बाद इलाज शुरू होगा। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि टीम ने 70 से अधिक लोगों ने की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की। इस मौके पर डॉ. आदिअंत वर्मा, फार्मासिस्ट सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया।






गंदगी के कारण बीमारी फैलने की आशंका, लिखा जाएगा पत्र
सीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में सीएचसी से एक टीम भेजी गई थी। टीम ने बताया है कि गांव में गंदगी की वजह से बीमारी फैलने की आशंका है। इस पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराने व साफ सफाई के लिए डीपीआरओ को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed