फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A van carrying children of a private school overturned

Sitapur News: निजी स्कूल के बच्चों को ले जा रही वैन पलटी

Sat, 23 Aug 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 23 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
A van carrying children of a private school overturned
खंती में पलटी स्कूली वैन।
महोली (सीतापुर)। बच्चों को स्कूल से लेकर घर छोड़ने जा रही आरपी चिल्ड््रेन स्कूल की वैन शुक्रवार दोपहर बरगावां मार्ग पर खंती में पलट गई। हादसे के समय वैन में 10 विद्यार्थी सवार थे। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वैन में फंसे बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला। चालक लोगों की मदद से वैन को खंती से निकालकर मौके से भाग निकला। हादसे में तीन बच्चों को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कस्बे के एक निजी स्कूल में शुक्रवार दोपहर छुट्टी होने के बाद एक प्राइवेट वैन का चालक करीब 10 बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रहा था। चंद्रा गांव से आगे बरगावां मार्ग पर अचानक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खंती में पलट गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला। हादसे में दो-तीन बच्चे मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। सूचना पर विद्यालय प्रबंधन ने दूसरी वैन से बच्चों को किसी तरह घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनघड़ा गांव निवासी रमेश यादव ने बताया कि उनका तीन वर्षीय बेटा शिवा यादव कस्बे के आरपी चिल्ड््रेन स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है और बेटी सूर्या यादव एलकेजी की छात्रा है। गांव के दो अन्य छात्र सूर्यांश व लवकुश भी इसी विद्यालय में पढ़ते हैं। सभी बच्चे सुबह वैन से विद्यालय गए थे। वापसी में वैन के पलटने की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed