{"_id":"68e68792d63a90843900b429","slug":"a-schools-medical-store-was-raided-for-displaying-religious-slogans-sitapur-news-c-102-1-slko1037-141951-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: धार्मिक स्लोगन लिखवाने वाले स्कूल के मेडिकल स्टोर पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: धार्मिक स्लोगन लिखवाने वाले स्कूल के मेडिकल स्टोर पर छापा
Wed, 08 Oct 2025 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 08 Oct 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सदरपुर स्थित निजी शिक्षण संस्थान में प्रतियोगिता के दौरान 27 सितंबर को धार्मिक स्लोगन लिखवाए गए थे। बुधवार को इसी संस्थान के मालिक के एक मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक अनीता कुरील ने छापा मारा। इस दौरान मेडिकल स्टोर में कई गड़बड़ियां मिलीं।
टीम ने स्टोर को बंद करा दिया है। साथ ही बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर शिक्षण संस्थान की मान्यता के कागजों की भी जांच की गई। जांच में मान्यता पांचवीं तक ही मिली। यहां बिना मान्यता 10वीं तक कक्षाएं चलती मिलीं। स्लोगन लिखवाने के आरोप में अभिभावकों ने शिक्षण संस्थान के संचालक नईमुद्दीन उर्फ हिन्नू व समीउद्दीन उर्फ शौकत अंसारी के खिलाफ तहरीर दी थी। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
डीएम से हुई थी शिकायत
बनवीरपुर गांव निवासी कमलेश ने चार अक्तूबर को जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर स्कूल की मान्यता व भवन की पैमाइश कराने के साथ सदरपुर कस्बे में बड़े चौराहे पर बेशकीमती सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके दुकानें बनाकर मेडिकल स्टोर संचालन की भी शिकायत की थी। डीएम ने जांच के आदेश दिए थे। बुधवार को गहनता से जांच की गई है। इस दौरान बीईओ ने स्कूल के संचालक, प्रबंधक व प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता कुरील, नायब तहसीलदार राकेश त्रिवेदी, कानूनगो कमलेश कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष वर्मा, बीआरसी समन्वयक धीरेंद्र कुमार, लेखपाल रंजना, शिव कुमार शर्मा व अन्य ने भी जांच की है।