फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A motorcycle going in the wrong direction collided with a car; the nephew died, and the uncle and another person were seriously injured

Sitapur News: गलत दिशा में जा रही बाइक कार से टकराई, भतीजे की गई जान, चाचा व एक अन्य गंभीर घायल

Mon, 02 Feb 2026 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 02 Feb 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
A motorcycle going in the wrong direction collided with a car; the nephew died, and the uncle and another person were seriously injured
सीतापुर। खैराबाद इलाके में नेशनल हाइवे पर भगौतीपुर व कैथाभारी के पास रविवार देर रात एक कार व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उनके चाचा समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मानें तो बाइक गलत दिशा में चल रही थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिल सिंह के अनुसार, कमलापुर के निजामाबाद गांव निवासी अंकित (29) अपने चाचा देर रात और साथी लक्ष्मीनारायण के साथ कैटरिंग का काम कर घर लौट रहे थे। वह एक तेरहवीं कार्यक्रम का खाना बनाकर लौट रहे थे। कैथाभारी के पास वह अपनी बाइक से उलटी दिशा में जा रहे थे। इतने में ही सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने से बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार कई फिट दूर जा गिरे। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मौके से हेलमेट नहीं मिला। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, उन्होंने बताया कि चाचा-भतीजा तेहरवीं का खाना बनाने के लिए गए थे।
विज्ञापन


अनियंत्रित कार टकराई, बाल-बाल बचे लोग
मास्टरबाग (सीतापुर)। बिसवां-सिधौली मार्ग पर बिसवां से आ रही एक कार इलाके के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास लगे पेड़ से टकरा गई। कार में बिसवां के मियांगंज निवासी सुवाहन (24) व उसमान (26) सवार थे। वह बिसवां से सिधौली की तरफ जा रहे थे डीसीएम को ओवर टेक करते समय कार अनियंत्रित हुई। हालांकि समय से एयर बैग खुल जाने की वजह से दोनों बच गए। हालांकि चालक की तरफ की एयर बैग नहीं खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed