फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A man with a reward of 50,000 surrendered at the police station

Sitapur News: 50 हजार के इनामी ने थाने में किया आत्मसमर्पण

Fri, 10 Apr 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 10 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
A man with a reward of 50,000 surrendered at the police station
सकरन। थानगांव के खरेहटी गांव के मजरा ग्वारी के रहने वाले 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश ओमप्रकाश उर्फ ओपी उर्फ संतोषी रावत ने शुक्रवार को थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। सीओ बिसवां अमन सिंह ने बताया कि 31 जनवरी की शाम महोलिया बाजार के बाहर दो बदमाश एक सराफ की बाइक की डिकी से बैग लेकर भाग गए थे। मामले का पूर्व में खुलासा किया जा चुका है। इसी मामले में ओमप्रकाश भी वांछित था। वह थानगांव थाने का ए श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध सीतापुर व बाराबंकी के थानों 15 एफआईआर दर्ज हैं। हाल ही में आईजी रेंज ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बृहस्पतिवार को आरोपी ओमप्रकाश ने अपनी मां के साथ थाने आकर आत्मसमर्पण किया। उसे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर घर में रखे बक्से से जेवर बरामद किए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed