{"_id":"63b65b8385d9317ab4395723","slug":"a-man-accused-in-murder-case-died-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: बसपा नेता की हत्या के आरोप में हिरासत में लिए गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: बसपा नेता की हत्या के आरोप में हिरासत में लिए गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Thu, 05 Jan 2023 10:39 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Jan 2023 10:39 AM IST
सार
बसपा नेता की हत्या के आरोप में हिरासत में लिए गए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीतापुर जिले के पिसावां में बसपा के सेक्टर अध्यक्ष की हत्या में नामजद शख्स की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन पुलिस की पिटाई से मौत की बात कह रहे हैं, वहीं पुलिस का दावा है कि थाने ले जाते समय रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई थी और जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
इटावा थाना क्षेत्र के जिगनिया निवासी राम लोटन (58) बसपा के सेक्टर अध्यक्ष थे। मंगलवार रात उसका शव गांव के चकमार्ग पर पड़ा मिला था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को तहरीर के आधार पर हिरासत में लिया था। इनमें से ही एक राजू (45) निवासी जिगनिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि थाने में पिटाई से राजू की मौत हुई है जबकि अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एनपी सिंह का कहना है कि राजू को पुलिस हिरासत में थाने ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
इस पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिसावां ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने राजू को मृत घोषित कर दिया। शव को मॉर्चरी में रखवा दिया गया है।