फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A farmer working in the field was attacked by a tiger

Sitapur News: खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ ने किया हमला

Fri, 23 May 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 23 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
A farmer working in the field was attacked by a tiger
बाघ के हमले में घायल हुआ किसान।
लहरपुर (सीतापर)। मुस्काबाद में खेत में काम कर रहे एक किसान पर शुक्रवार सुबह बाघ ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने जांच की।
विज्ञापन

मुस्काबाद गांव निवासी वीरेंद्र (30) शुक्रवार सुबह गांव के उत्तर में नदी के किनारे स्थित अपने गन्ने के खेत की गोड़ाई कर रहे थे। किसान के मुताबिक इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने भी शोर मचाया।
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक शोर सुनकर बाघ नदी के उस पार चला गया। ग्रामीणों के अनुसार बाघ के पगचिह्न वीर बाबा देवस्थान की तरफ देखे गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। बता दें कि करीब 50 दिनों से क्षेत्र के ग्राम रावल अदेसर, निबौरी, जगमालपुर में बाघ की चहलकदमी और हमले से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को जगमालपुर के मजरा मुस्काबाद में खेत में काम कर रहे किसान पर हमला कर घायल कर देने से जहां किसानों में भय है, वहीं बाघ को लेकर प्रभावी कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष है। जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी हरीश श्रीवास्तव ने प्रभावित ग्राम में कॉम्बिंग कर पगचिह्नों की तलाश की और ग्रामीणों को सजग व सतर्क रहने की सलाह दी।

सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे प्रभारी डीएफओ विकास यादव ने घायल किसान से मिलकर घटना की जानकारी ली और सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रभावित ग्राम मुस्काबाद में बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है। वन विभाग की टीम को प्रभावित क्षेत्र में कॉम्बिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed