{"_id":"68bdcc9fbeda7bc2cc01cddc","slug":"a-democracy-fighter-was-beaten-up-amid-rumours-sitapur-news-c-102-1-stp1002-139874-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अफवाहों के बीच लोकतंत्र सेनानी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अफवाहों के बीच लोकतंत्र सेनानी को पीटा
Sun, 07 Sep 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
घायल लोकतंत्र सेनानी
कमलापुर (सीतापुर)। मनिका सुल्तानपुर में कुछ अराजकतत्वों ने बदमाश बताकर लोकतंत्र सेनानी की पिटाई कर दी। अफरातफरी के बीच किसी ने लोकतंत्र सेनानी की साइकिल व झोला गायब कर दिया। प्रधान के विरोध करने पर उनसे भी भिड़ गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह हालात पर काबू पाया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। अन्य लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
दरअसल, मनिका सुल्तानपुर में पिछले कई दिनों से संदिग्ध नकाबपोशों को लेकर चर्चा में है। तीन दिनों के दरम्यान यहां नकाबपोशों द्वारा दो युवकों के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आ चुका है। हालांकि दोनों ही मामलों में कुछ ही देर बाद पीड़ितों को खोज भी लिया गया। नकाबपोशों के अपहरण का प्रयास करने का मामला अफवाह है या इसकी सच्चाई कुछ और है। यह सवाल सभी के मन में कौंध रहा है।
इस बीच रविवार को अफवाहों के बीच अराजकतत्वों ने जगदीशपुर मजरा पतारा कला निवासी लोकतंत्र सेनानी, राधाकृष्ण मंदिर कमलापुर के पुजारी रमेश चंद्र द्विवेदी की पिटाई कर दी। घटना उस समय हुई जब रमेश साइकिल से अपने किसी जजमान के यहां गनेशपुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि अगारहार गांव के पास अपनी साइकिल खड़ी कर नित्यक्रिया करने लगे, तभी कुछ लोग आ गए और उनकी साइकिल व झोला उठा ले गए। आरोप है कि उनको बंधक बनाकर मारपीट भी की।
विज्ञापन
खबर फैलने पर प्रधान विनोद मौर्य मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोकतंत्र सेनानी की पहचान कर ग्रामीणों को समझाया। इसके बावजूद कुछ लोग उग्र हो गए और विवाद के चलते माहौल बिगड़ने लगा। इसी बीच पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात नियंत्रित किए। कमलापुर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों और अराजकता करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अराजकतत्वों को चिह्नित किया जा रहा है।