फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A bridge will be built on the Sarayan river in the city at a cost of four crore rupees

Sitapur News: शहर में सरायन नदी पर चार करोड़ से बनेगा पुल

Sun, 18 Jan 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 18 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on the Sarayan river in the city at a cost of four crore rupees
सीतापुर। शहर में मछली मंडी के पास सरायन नदी पर करीब चार करोड़ की लागत से नया पुल बनाया जाएगा। पुल 30 मीटर लंबा और सात मीटर चौड़ा होगा। यह पुल पुराने सीतापुर को शहर से जोड़ेगा। पुल के बनने से करीब दो लाख आबादी का आवागमन सुगम होगा। लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए निर्माण शुरू कराने की कवायद में जुट गया है। पुल का निर्माण छह माह में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शहर को पुराने सीतापुर से जोड़ने के लिए मछली मंडी के पास सरायन नदी पर पुल बना है। यह पुल करीब सौ साल पुराना हो गया है। यह संकरा भी है। इसे कच्चा पुल कहा जाता है। साल 2025 में दीवार उठाकर इस पुल से आवागमन रोका गया था। हालांकि, विरोध के चलते आवागमन बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की टीम ने सर्वे के बाद नया पुल बनाने के लिए एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। इसके बाद 2025 में शासन ने चार करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी। बजट की लगभग 50 फीसदी धनराशि भी जारी भी कर दी गई। पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मछली मंडी के पास जर्जर कच्चे पुल के पड़ोस में नए पुल का निर्माण कराने की कवायद तेज कर दी गई है। इसी सप्ताह निर्माण शुरू होगा। नया पुल 30 मीटर लंबा और सात मीटर चौड़ा होगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मानें तो छह महीने में पुल का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।

नए पुल पर चार पहिया वाहन भी दौड़ेंगे
शहर में मछली मंडी के पास पैदल आवागमन के लिए पुल बनाया गया था। यह पुल संकरा होने से चार पहिया वाहन नहीं निकल पाते हैं। चार पहिया और भारी वाहन करीब दो किमी का चक्कर काटकर कैंची पुल से आवागमन करते हैं। नए पुल पर चार पहिया वाहन भी दौड़ सकेंगे। इससे पुराने सीतापुर और शहर के बीच दूरी घटेगी।



इसी सप्ताह शुरू होगा निर्माण कार्य
शहर में सरायन नदी पर मछली मंडी के पास नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। पुल की लंबाई 30 मीटर व चौड़ाई सात मीटर होगी। इस पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसी सप्ताह निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- दिवाकर गौतम, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed