फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार, दो की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार, दो की मौत

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में बर्मी के पास कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दूल्हे के चाचा समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में दो को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। ये लोग महोली से बारात में शामिल होने संदना के कोरौना गांव जा रहे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महोली के कलां सिमौरा गांव निवासी रमेश के बेटे अनुज की बारात गुरुवार शाम करीब आठ बजे संदना के कोरौना गांव जा रही थी। कई बाराती अपनी-अपनी कारोें से निकल गए। वहीं कार में सवार होकर छह लोग जा रहे थे। गाड़ी जब मिश्रिख में बर्मी के पास पहुंची, तभी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए। ट्रैक्टर पर सवार लोग वाहन छोड़ कर भाग निकले। पीछे से आ रहे परिवार के लोगों ने स्थानीय नागरिकाें की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच कार चालक इमलिया सुल्तानपुर के जगदीशपुर गोहरैय्या गांव निवासी सुरजीत कुमार (25) पुत्र श्रीराम व बाराती हरदोई जिले के नसौली भोपाल निवासी कमलेश कुमार (32) की मौत हो गई। हादसे में जख्मी महोली क्षेत्र के बसवै गांव निवासी अवधेश कुमार व हरदोई के बसोहे गांव निवासी नान्हू (38) को डॉक्टरों ने गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना में दूल्हे का चाचा महोली के सिमौरा कलां गांव निवासी कमलेश (40) व यहीं के निवासी उदित की पांच वर्षीय बेटी प्रांशी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed