{"_id":"128-92366","slug":"Sitapur-92366-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने पार किया डेढ़ लाख का माल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने पार किया डेढ़ लाख का माल
Sitapur
Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कस्बे के मोहम्मदी टोला नई बस्ती में चोरों ने एक घर का ताला तोड़ जेवर, बर्तन, कपड़े समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल पार कर दिया। परिवार जब लखनऊ स्थित रिश्तेदारी से घर लौटा तो उसे जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।
लहरपुर कस्बे के मोहल्ला मोहम्मदी टोला नईबस्ती निवासी तफज्जुल हुसैन पुत्र अली हुसैन परिवार वालों के साथ बुधवार को लखनऊ स्थित रिश्तेदारी में गए थे। इस बीच खाली पड़े मकान का चोरों ने ताला तोड़ दिया। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने के बाद बदमाश जीने से छत पर चढ़े। दूसरे मंजिल के कमरे से अलमारी व लॉकर का ताला तोड़ चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन व कपड़े समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल पार कर दिया। शुक्रवार को जब घर के लोग लौटे तो उन्हें जानकारी हुई। कमरे व अलमारी में जांच की तो पता चला चोरों ने कीमती सामान माल पार कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।