फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   संपत्ति के लालच में दंपती का कत्ल

संपत्ति के लालच में दंपती का कत्ल

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार रात सशस्त्र बदमाशों ने घर में सो रही महिला की हत्या करने के बाद उसके पति को गांव के बाहर खेत में धारदार हथियार से काट डाला। इसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। दंपती निशक्त थे। सूचना पाकर एसपी राजेश कृष्ण मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। पुलिस ने इस मामले में चार को नामजद किया है। नामजद लोगों में एक आरोपी महिला का रिश्तेदार है। हत्या की वजह संपत्ति का लालच बताया जा रहा है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

ग्राम रजवापुर निवासी मूलचंद (35) का परिवार बुधवार रात घर में सो रहा था। देर रात मूलचंद नित्यक्रिया के लिए खेतों की तरफ गया था। इस दौरान कुछ सशस्त्र बदमाशों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। यहां बदमाशों ने उसकी निशक्त पत्नी उर्मिला देवी को बिस्तर पर ही दबोच लिया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बदमाश उर्मिला का शव घर में ही छोड़कर खेतों की तरफ पहुंच गए। यहां इन लोगों ने मूलचंद को दबोच लिया और धारदार हथियार से मूलचंद पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। दंपती की हत्या के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। उधर, गुरुवार सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो खेत में मूलचंद का शव पड़ा देखा। कुछ लोग भागकर उसके घर पर सूचना देने पहुंचे तो घर में चारपाई पर उर्मिला का शव पड़ा देख लोग हैरत में पड़ गए। जानकारी पाकर उर्मिला के मायके पक्ष से लोग आ गए। पिसावां के बेनियापुर में रहने वाले उर्मिला के भाई सर्वेश ने लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम आशिक नगर फतेहपुर निवासी साधुराम, रजवापुर निवासी आशाराम समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि साधु राम खुद को उर्मिला का रिश्तेदार बताकर मूलचंद के घर रहने लगा था। मूलचंद के नाम 14 बीघा जमीन थी, जिसमें चार बीघा जमीन तीन माह पूर्व 3 लाख 20 हजार रुपये में बिकवा दी। मूलचंद के कोई सगा भाई नहीं है, इस वजह से साधु व उसके साथियों ने रुपये व जमीन हड़पने की नीयत से दंपती की हत्या कर दी। वहीं घटन्ा के बाद एसपी राजेश कृष्ण व एएसपी जगदीप सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार व ग्रामीणों से पूछताछ की। एएसपी जगदीप सिंह ने बताया कि घटना का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। इसमें लखीमपुर निवासी साधु समेत चार लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। केस दर्ज कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं फारेंसिक टीम ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष सर्वेंद्र नाथ यादव ने बताया कि उर्मिला के भाई सर्वेश की तहरीर पर साधुराम व आशाराम समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed