फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   रोड होल्डअप करने वाला गैंग पकड़ा

रोड होल्डअप करने वाला गैंग पकड़ा

Mon, 06 Oct 2014 05:30 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Mon, 06 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मछरेहटा (सीतापुर)। थाना पुलिस ने रोड होल्डअप करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने छापा मारकर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि गैंग का सरगना मौके से भागने में सफल रहा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो चाकू, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस की मानें तो बदमाशों ने कमलापुर में रोड होल्डअप की घटना को अंजाम देने की बात कबूली है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शिवगोपाल ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने पहाड़पुर मोड़ पर छापा मारा। यहां पुलिस टीम ने मुठभेड़ में लालपुर इटौवा निवासी रमेश कुमार, दीपक कुमार व अशोक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका एक साथी निकल भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से भाग निकले बदमाश की पहचान हीरापुर निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में बदमाशों ने 29 सितंबर को कमलापुर में बरई जलालपुर मछरेहटा मार्ग पर रोड होल्डअप की घटना को अंजाम देने की बात कबूली है। कई अन्य वारदातों में भी शामिल होने की जानकारी दी है। बताया कि बदमाशों के पास से दो चाकू व एक तमंचा, कारतूस के अलावा 3800 रुपये, मोबाइल व पेन कार्ड मिला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से भाग निकला गैंग का मुखिया संतोष कुमार शातिर अपराधी है। उसके ऊपर लूट, चोरी, रोड होल्डअप जैसे 24 मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। संतोष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed