{"_id":"128-86576","slug":"Sitapur-86576-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद आज, तैयारियां पूरी
Sitapur
Updated Mon, 06 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कुर्बानी के पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर लोगों ने तैयारियां पूरी हो गईं हैं। पुलिस-प्रशासन भी सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह तैयार है। नमाज के लिए ईदगाहों व मस्जिदों में साफ-सफाई पूरी हो गई है। पेश इमाम मौलाना शौकत कासमी ने बताया ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 10 बजे ईदगाह में अदा की जाएगी। लोग तय वक्त से पहले पहुंच कर नमाज में शरीक हों।
मौलाना ने कहा कि साल में एक बार अल्लाह के लिए कुर्बानी करनी होती है। मौलाना ने अपील की कि लोग अमन-चैन के साथ पर्व मनाएं। ईदगाह के अलावा बकरीद की नमाज शहर की कई मस्जिदों में भी अलग-अलग वक्त पर होगी। बकरीद की नमाज में लोग देश में अमन-चैन की दुआ करेंगे। शहर के मिरदही टोला, फत्तनसरांय, शेखसरांय, कोट कर्बला, आलमनगर आदि मोहल्लों में भी नमाज होगी। इसके अलावा खैराबाद की ईदगाह में भी सुबह 10 बजे नमाज होगी। यहां मौलाना जफर अली कादरी नमाज पढ़ाएंगे। इसके अलावा खैराबाद के हाजी सिफत पुरानी बाजार, बड़े मख्दूम दरगाह वाली मसजिद, दरीमंडी मसजिद, शेखसरांय मसजिद आदि में भी ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी जाएगी। बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण ने बताया कि बकरीद को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस बल के साथ ही पीएसी भी लगाई जा रही है।