फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पांचवें दिन भी नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन

पांचवें दिन भी नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन

Tue, 04 Feb 2014 02:54 PM IST
Sitapur
Sitapur Updated Tue, 04 Feb 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पिछले पांच दिनों से जारी कोहरे का कहर गुरुवार को भी जारी रहा। कोहरे व धुंध के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। दोपहर बाद कोहरा छटा, लेकिन इसके बाद भी ठंड से निजात नहीं मिल सकी। दिन में हवा की गति भी रफ्तार पकड़ती रही। जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। ठंड के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष यूपी क्रॉप वेदर वाच ग्रुप के स्टेट कोआर्डिनेटर प्रो. पद्माकर त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार से मौसम में कुछ सुधार होने की उम्मीदें हैं। दिन में सूर्य का दर्शन होने के साथ ही तापमान बढ़ने की संभावनाएं हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

ठंड के प्रकोप और धूप के न निकलने से गुरुवार को भी पूरे दिन सामान्य जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। दिन की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। दोपहर को कुछ देर के लिए कोहरा कम जरूर हुआ जिससे विजिबिलटी में कुछ इजाफा जरूर हुआ। लेकिन शाम ढलते ही एक बार फिर समूचे जिले ने कोहरे की चादर ओढ़ ली। दोपहर 11.30 बजे विजिबिलटी दो किलोमीटर दर्ज की गई। मौसम में आर्द्रता (नमी का प्रतिशत) 65 प्रतिशत रहीं। दिन में पांच से सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। कोहरे और ठंड ने बुधवार को लोगों को घरों में दुबकने को विवश कर दिया। जिस कारण शहर के प्रमुख बाजारों में आज सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर भी कम संख्या में ही वाहन नजर आए। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान के साथ ही मौसम में कुछ सुधार की उम्मीदें हैं। आम लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed