{"_id":"128-72844","slug":"Sitapur-72844-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला झुलसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला झुलसी, मौत
Sitapur
Updated Mon, 20 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर इलाके में एक विवाहिता संदिग्ध हालात में झुलस गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लपटों के कारण घर में रखा सामान भी राख हो गया। सूचना पाकर एसडीएम महोली व पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इमलिया सुल्तानपुर इलाके के जार गांव निवासी रेखा (35) पत्नी छोटेलाल के परिवारीजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम रेखा घर में खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक आग लग गई। जब तक वह संभलती आग फैल गई और उस पर जलता हुआ छप्पर गिर गया, जिससे वह घर से बाहर नहीं निकल सकी। बताते हैं कि रेखा की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। खबर पाकर दमकल टीम भी पहुंच गई थी। टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हादसे में हजारों की संपत्ति भी जलकर राख हो गई। जानकारी मिलने पर एसडीएम महोली व इमलिया सुल्तानपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन