फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जुड़ते गए लोग, बढ़ता गया कारवां

जुड़ते गए लोग, बढ़ता गया कारवां

Sat, 18 Jan 2014 05:47 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Sat, 18 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। ‘अमर उजाला’ के ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान का कारवां बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को स्टूडेंट-टीचर, पीएसी जवान समेत तकरीबन एक हजार लोगों ने संकल्प पत्र के जरिए बेटियों को उनका हक और सम्मान दिलाने की भी शपथ ली। स्कूल-कॉलेजों से निकलकर यह मुहिम गुरुवार को राज्य पुलिस मोटर परिवहन ट्रेनिंग सेंटर पहुंची। राज्य पुलिस मोटर परिवहन अधिकारी समेत पांच सौ जवानों ने अभियान में साथ दिया। आरएमपी डिग्री कॉलेज में प्राचार्य, शिक्षकों समेत छात्रों ने बेटियों को समान हक दिलाने की शपथ ली।
विज्ञापन


बेटियां ही घरों को करतीं रोशन
राज्य पुलिस मोटर परिवहन अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने अभियान की सराहना करते हुए संकल्प पत्र भरा। कहा कि इससे समाज में जागरूकता आएगी। बेटियां ही घरों को रोशन करती हैं। इसलिए इनका सम्मान बहुत ही जरूरी है। बोले, कि बेटियों के हक में चलाया गया ‘अमर उजाला’ का यह अभियान सराहनीय है।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक कल
‘अमर उजाला’ की ओर से चलाए जा रहे ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान को और धार देने के लिए शहर में नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा। ये नुक्कड़ नाटक शनिवार को शहर के लालबाग चौराहा, कैप्टन मनोज पांडेय चौक और रोडवेज चौराहे पर होंगे। जिसके जरिए इस अभियान को और अधिक सफल बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए युवकों की मंडली लखनऊ से बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज को जागरूक करने की छात्राओं ने ली शपथ
जीजीआईसी कैंपस में छात्राओं ने बेटी ही बचाएगी अभियान का स्वागत किया। शिक्षक और छात्राओं ने इस अभियान में आगे बढ़कर बेटी को बराबरी का दर्जा दिलाने को शपथ पत्र भरे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केके शुक्ला कहते हैं कि अमर उजाला का यह अभियान काबिले तारीफ है। जितनी भी सराहना की जाए, वह कम है। बेटी को समान हक दिलाने के लिए समाज को जागरूक होना होगा। तभी उन्हें यह अधिकार मिल पाएंगे। निश्चित ही बेटियों के हक में चलाए जा रहे इस अभियान को सफलता मिलेगी। शिक्षिका रेनू राठौर, प्रीती शुक्ला, डॉ. सुनीता जोशी ने कहा कि महिलाओं को भी इसके लिए जागरूक होना होगा। वह जागरूक होंगी तभी बेटियों को बचाया जा सकेगा।
जवानों ने भी मुहिम का किया स्वागत
पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (पीटीसी) कैंपस में पुलिस के जवानों ने भी बेटियों को समान हक एवं सम्मान दिए जाने की सिफारिश की। कैंपस में जवानों का उत्साह देखने लायक था। लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। आरआई ज्ञान सिंह, बलराम सिंह यादव आदि ने संकल्प पत्र भरकर बेटी बचाने का संकल्प लिया। कहा कि बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच लाने की जरूरत है। संस्थान में मोटर ड्राइविंग की ट्रेनिंग ले रहे तकरीबन पांच सौ जवानों ने भी संकल्प पत्र भरकर बेटियों को बेटे के समान हक व सम्मान दिए जाने की वकालत की।

बेटी को हक दिलाने के लिए बढ़े हाथ
अमर उजाला की ‘बेटी ही बचाएगी’ मुहिम गुरुवार को आरएमपी डिग्री कॉलेज पहुंची। इस मुहिम को सभी ने हाथों हाथ लिया। सभी ने अभियान की सराहना करते हुए बेटी को समान हक दिलाने के लिए संकल्प पत्र भरे। आरएमपी महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर डॉ. एसपी शाक्य, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. राजेश कुमार वार्ष्णेय, डॉ. आरएस मिश्रा, डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव, डॉ. पवन यादव एवं डॉ. जेपी श्रीवास्तव ने अमर उजाला की पहल का स्वागत किया। इन लोगों ने कहा कि बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच लाने की जरूरत है। प्रोफेसर डॉ. यामिनी शुक्ला, अनीता बाजपेयी व ऊषा मिश्रा ने कहा कि यह अभियान अनुकरणीय है। इसके अलावा अमित श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, डीके वैश्य, अंकिता सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रदीप, राम स्वरूप, प्रतीक आदि ने भी अभियान की प्रशंसा करते हुए संकल्प पत्र भरे और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed