{"_id":"128-72286","slug":"Sitapur-72286-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे दिखा बाइक और नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे दिखा बाइक और नकदी लूटी
Sitapur
Updated Tue, 07 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां (सीतापुर)। महोली-पिसावां मार्ग पर गदाईनाथ बाग के निकट रविवार देर शाम एक बाइक लूटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि घटना को लेकर पुलिस सीमा विवाद में उलझी दिखी।
रामकोट क्षेत्र के धरमपुरवा निवासी मुनेश ने बताया कि वह रविवार शाम बाइक से करीब सात बजे अपनी रिश्तेदारी में हजियापुर गांव जा रहा था। जब वह महोली-पिसावां मार्ग पर गदाइनाथ बाग के करीब पहुंचा, तभी कुछ बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे रोक लिया। बदमाशों ने पिटाई के बाद जेब में मौजूद रुपये व बाइक लूट ली। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। उसका कहना है कि मामले को लेकर तहरीर दे दी गई है। एसओ पिसावां सर्वेंद्र नाथ यादव का कहना है कि लूट की कोई घटना नहीं हुई है। बाइक लूटने की बात कहने वाले युवक की गतिविधियां संदिग्ध हैं। उनका कहना है कि जांच में लूट की बात पता नहीं चल रही है। जो घटना स्थल बता रहा है वह महोली क्षेत्र में पड़ता है। जब महोली पुलिस से बात की गई तो महोली पुलिस ने घटना की जानकारी से ही इन्कार कर दिया।