फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बर्फीली हवा ने बढ़ाई कंपकंपी

बर्फीली हवा ने बढ़ाई कंपकंपी

Tue, 07 Jan 2014 05:44 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Tue, 07 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पश्चिमी दिशा से चलने वाली बर्फीली हवा से उपजी गलन और कोहरे के चलते समूचे जनपद में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। ठंड और कोहरे से सड़क और रेल यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। इससे लोगों को आवागमन की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गलन से दैनिक जीवनचर्या बुरी तरह प्रभावित रही। शाम ढलते ही सड़कों पर वीरानी छा जाती है। सोमवार को भी शीतलहर व गलन सेे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। धूप निकलने के बाद भी गलन के चलते लोग घरों में कैद रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए सूर्य देव ने दर्शन जरूर दिए, लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। इसके कारण लोगों को अलाव आदि का ही सहारा लेकर दिन काटना पड़ा। धूप निकलने के बावजूद सर्दी में कोई कमी नहीं आई। मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि दो-तीन दिन बाद लोगों को गलन और कोहरे से निजात मिलने के आसार हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इसके अलावा दिन भर 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवा ने भी सर्दी का अहसास कराया। मौसम में नमी का प्रतिशत 50 रहा। ठंड के चलते पूरे दिन सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। ठंड के चलते लोग जरूरी कामों के लिए ही घर से निकले। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मंगलवार को दिन का न्यूनतम तापमान सात डिग्री व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed