{"_id":"128-72250","slug":"Sitapur-72250-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग ने दम तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग ने दम तोड़ा
Sitapur
Updated Mon, 06 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। लहरपुर कोतवाली इलाके में हुए सड़क हादसे में घायल एक वृद्ध में शनिवार देर रात जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। साइकिल से रिश्तेदारी में जाते समय शनिवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
लहरपुर कोतवाली इलाके के रूढ़ा भवनाथपुर मजरा दन्नापुरवा गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद (60) शनिवार दोपहर अपने घर से साइकिल पर सवार होकर तालगांव इलाके के बुलरिया गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी के लिए निकला था। वह साइकिल से लहरपुर कोतवाली इलाके के मेंहदीपुरवा गांव के पास पहुंचा था, तभी तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से लक्ष्मण अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरा। जबकि तेज रफ्तार वाहन वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों की मदद से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल ले जाया गया। शनिवार देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।