{"_id":"128-63352","slug":"Sitapur-63352-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-कामाख्या-दार्जिलिंग तक आसान हुआ सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-कामाख्या-दार्जिलिंग तक आसान हुआ सफर
Sitapur
Updated Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। दिल्ली-दार्जिलिंग और कामाख्या देवी तक लोगों का सफर आसान होगा। रेल मुसाफिरों को लखनऊ और कानपुर तक भाग-दौड़ नहीं करनी होगी। ये ट्रेन सीतापुर में उपलब्ध होगी। ये सहूलियत देने को अब यह कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेेन यहां के ट्रैक पर दौड़ेगी। चालू रेल बजट में वीकली एक्सप्रेस ट्रेन का ऐलान हुआ था। खास बात तो यह है कि ट्रेन समूचे पूर्व-उत्तर भारत के राज्यों को भी जोड़ेगी। गुरुवार को इस ट्रेन का ट्रॉयल भी हो चुका है। अब यह ट्रेन 19 से फेरे लगाएगी। इस दिन यह अप ट्रेन कामाख्या से आनंद विहार के लिए रवाना होगी। जबकि वहां से यह ट्रेन डाउन बनकर 25 से कामाख्या को जाएगी।
अभी तक सीतापुर से दिल्ली के लिए सिर्फ सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन थी, वह भी यह ट्रेन रात को जाती थी। दिन में यहां से दिल्ली के लिए कोई ट्रेन नहीं है। मजबूरन रेल मुसाफिरों को बसों से दिल्ली जाना पड़ता है। या फिर उन्हें दिल्ली का सफर करने के लिए शाहजहांपुर और लखनऊ से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। ऐसे में उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। चालू रेल बजट में सीतापुर को कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का ऐलान किया गया था। अब रेलवे यहां के ट्रैक पर इसे दौड़ने की तैयारी में है। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को कामाख्या से आनंद विहार के लिए रवाना होगी। जबकि शुक्रवार को यह ट्रेन 15621 बनकर आनंद विहार से कामाख्या को जाएगी। यहां के ट्रैक पर कामाख्या-आनंद विहार टर्निमल एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ने के बाद सीतापुर जनपद सीधे पूर्व-उत्तर भारत के राज्य असम, मणिपुर, नागालैंड, अरुणांचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि से जुड़ जाएगा। ऐसे में लोग न सिर्फ कामाख्या देवी के दर्शन को जा सकेंगे। बल्कि असम में नेशनल काजीरंगा पार्क, मेघालय में शिलांग, पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग, कालिंगकोग, मिटिक झील आदि जगहों की खूबसूरती का लुत्फ भी उठाने के लिए आ-जा सकेंगे।