{"_id":"128-55715","slug":"Sitapur-55715-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर किशोरी के साथ बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कर किशोरी के साथ बलात्कार
Sitapur
Updated Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर (सीतापुर)। एक किशोरी को अगवा कर ले जाने के बाद उसके संग रेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताते हैं कि इलाके से 27 मार्च को एक किशोरी को क्षेत्र के बभेरा गांव निवासी राजू अगवा कर ले गया था। आरोप है कि कई दिन तक किशोरी को अलग-अलग स्थानों पर रखकर उसके संग दुराचार किया गया। किसी तरह किशोरी चंगुल से छूटकर घर पहुंची। जिसके बाद उसने आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिसको लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन