फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   गैरहाजिर मिले 16 अधिकारी व 101 कर्मचारी

गैरहाजिर मिले 16 अधिकारी व 101 कर्मचारी

Tue, 15 Jan 2013 05:30 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Tue, 15 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर सरकारी दफ्तरों के औचक निरीक्षण के दौरान 16 उच्च अधिकारियों के साथ-साथ 101 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इनमें एसडीएम सदर के निरीक्षण में गायब मिले डीएसओ, डीआईओएस, बीएसए व डिप्टी आरएमओ के कार्यालयों के 32 कर्मचारी भी शामिल हैं। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ।
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली देखने के लिये डीएम पंकज कुमार ने दफ्तरों का आक स्मिक निरीक्षण करने के आदेश दिये। इस पर पीडी उदयराज यादव ने विकास भवन के समस्त विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में इन विभागों के करीब 69 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इनमें ग्रामीण अभियंत्रण में 17, मत्स्य में 07, पंचायती राज में 01, भूमि संरक्षण अधिकारी सीतापुर में 06 व महोली में 04, खादी ग्रामोद्योग में 01, कृषि रक्षा विभाग में 03, कार्यक्रम अधिकारी में 03, जिला कृषि अधिकारी में 03, अल्पसंख्यक में 02, जिला उद्यान में 04, लघु सिंचाई में 04, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी में 05, सर्व शिक्षा अभियान में 03 व विकास विभाग में 03 कर्मचारी शामिल हैं। इसी के साथ 16 जिलास्तरीय अधिकारी भी गैरहाजिर रहे। पीडी ने बताया कि अनुपस्थित मिले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। उधर एसडीएम सदर संतोष कुमार रॉय ने डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिला पूर्ति विभाग में 05, जिला माध्यमिक शिक्षा विभाग 02, जिला बेसिक शिक्षा विभाग में 23 व खाद्य एवं विपणन विभाग में 02 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। निरीक्षण में इन सभी विभागों के उच्च अधिकारी गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने बताया कि इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जा रही है। सभी गैरहाजिर कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed