{"_id":"128-50564","slug":"Sitapur-50564-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में तीन ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में तीन ने लगाई फांसी
Sitapur
Updated Tue, 15 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक किशोरी समेत तीन लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। ये घटनाएं रेउसा, सदरपुर और तंबौर थाना क्षेत्रों में हुईं। रेउसा और पहला क्षेत्रों में युवकों ने जबकि तंबौर क्षेत्र में एक किशोरी ने खुदकुशी की है। रेउसा में मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रेउसा थाना क्षेत्र में गांव के बाहर खेत में लगे बबूल के पेड़ से सोमवार की सुबह एक ग्रामीण का शव संदिग्ध अवस्था मेें फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। समसिनपुरवा गांव निवासी हरिनाम (45) पुत्र महावीर का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर मिश्रीलाल के खेत में लगे बबूल के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ पाया गया। मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा रात को घर में ही था। सुबह उसका शव फांसी पर लटकता मिला। उसने बताया कि उसके बेटे के शरीर पर चोट के निशान देखे गए हैं। घटना स्थल पर कई लोगों के पैरों के निशान देखे गए हैं। जिससे उसने बेटे की हत्या कर फांसी पर लटकाए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। उसका कहना है कि हत्या की आशंका की बाबत परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। रिपोर्ट आने केबाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इसी क्रम में सदरपुर थाना इलाके में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटकता मिला। थाना क्षेत्र के ग्राम बखारीकलां निवासी अनिल कुमार (30) पुत्र प्यारेलाल आपनी पत्नी के साथ गुजर बसर कर रहा था। सोमवार की सुबह युवक घर से निकला था, लेकिन शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। शाम को युवक का शव क्षेत्र के सरौना तालाब के निकट लगे पीपल के पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। परिजनों द्वारा घटना के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं बताया जा सका है।
विज्ञापन
उधर तंबौर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक किशोरी ने संदिग्धावस्था में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को सूचना दिये बगैर शव की अन्त्येष्टि कर दी गई। क्षेत्र के गोविंदापुर निवासी शिल्पी देवी (16) पुत्री कमलेश कुमार रविवार की सुबह घर में अकेली थी। उसने साइकिल के ट्यूब से घर में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजन मौके पर गये। शव को नीचे उतारकर अन्त्येष्टि कर दी। घटना का कारण पता नहीं चल सका।
युवक का कुछ लोगों से हुआ था विवाद
रेउसा के समसिनपुरवा गांव के जिस युवक का शव सोमवार को फंदे से लटकता मिला है, उसका शनिवार की शाम को गांव के ही कुछ लोगोें से विवाद हो गया था। इतना ही नहीं गांव के ही एक व्यक्ति की ओर से मोबाइल व दो हजार रुपए लेने का भी आरोप लगाया गया था। पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति से मारपीट की भी थी। इसको लेकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मृतक का ससुराल पक्ष से भी विवाद होना बताया है। पुलिस का कहना है कि घटना की सभी पहलुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।