{"_id":"128-47143","slug":"Sitapur-47143-128","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रेन की टक्कर से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की टक्कर से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़े
Sitapur
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानपुर (सीतापुर)। परसेंडी-बिसवां के बीच तेंदुआ गांव के निकट मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार दोपहर जननायक एक्सप्रेस के सामने अचानक एक ट्रैक्टर आ गया। ट्रेन को सामने देखते ही ट्रैक्टर चालक ने कूदकर किसी तरह जान बचाई, लेकिन ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक ट्रैक्टर मालिक व चालक का पता नहीं चल सका था। रेलवे पुलिस के मुताबिक जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
दोपहर करीब बारह बजे जननायक एक्सप्रेस परसेंडी-बिसवां के बीच जब तेंदुआ गांव के निकट पहुंची तभी मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक ट्रैक्टर आ गया। बीच पटरियों पर ही अचानक ट्रैक्टर बंद हो गया। इसी बीच सामने से ट्रेन आ गई। उसने ट्रैक्टर से कूदकर किसी तरह जान बचाई, लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। जानकारी होने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया ट्रेन की स्पीड काफी तेज थी। ट्रैक्टर की ठोकर लगने से ट्रेन भी पलट सकती थी। लोगों ने तत्काल रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी। यातायात निरीक्षक रेलवे ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने जायजा लिया तो ट्रैक्टर पर कोई नंबर नहीं लिखा था। आसपास के लोगों से पूछताछ में भी कोई कामयाबी नहीं मिली। रेलवे विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।