{"_id":"128-46945","slug":"Sitapur-46945-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से छह लाख का माल ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से छह लाख का माल ले उड़े
Sitapur
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने एक ही गांव के दो घरों में धावा बोलकर जेवर, नकदी व बर्तन सहित करीब छह लाख का माल पार कर दिया। दोनों घटनाओं से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
परसदा गांव निवासी विनीत द्विवेदी के घर शनिवार रात चोर घुस गए। बदमाशों ने पहले कमरों के ताले तोड़े, फिर उसमें से पंद्रह हजार रुपये की नकदी, सोने व चांदी के जेवरात सहित करीब चार लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह नींद खुलने पर परिजनों को चोरी होने की जानकारी हुई। इसके अलावा चोरों ने इसी गांव के रामसागर के घर को भी निशाना बनाया। बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात सहित पीतल व फूल के बर्तन आदि लगभग ढाई लाख का माल चोरी कर लिया। रामसागर ने बताया कि वह बिजली का काम करता है। घटना के समय वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था। घर में महिलाएं भी मौजूद नहीं थीं। ग्रामीण की मानें तो रात को पुलिस गांव में गश्त करती रही और चोर दो घरों को निशाना बना कर साढ़े छह लाख का माल लेकर फुर्र हो गए।