फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मक्का उगाएं, मालामाल हो जाएं

मक्का उगाएं, मालामाल हो जाएं

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Sitapur
Sitapur Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। खरीफ, रबी और जायद तीनों मौसम में उगाया जाने वाला मक्का किसानों की आर्थिक समृद्धि का आधार बन रहा है। खरीफ और जायद के मौसम में तो इसकी बोआई तेजी से होती है। लेकिन रबी के मौसम में कम किसान इसे बोते हैं। इसके क्षेत्रफल में विस्तार करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र द्वितीय (कटिया) कुछ चुनिंदा किसानों को मुफ्त बीज उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र द्वितीय के प्रभारी एवं कार्यक्रम समन्वयक डा. आनंद सिंह ने बताया कि किसानों को मक्के की उन्नतिशील प्रजातियों एवं खेती की उन्नत तकनीकी की पूरी जानकारी नहीं है। कुछ क्षेत्रों में नीलगायों की समस्या के चलते किसान इसकी बुवाई नहीं करते हैं। कृषि वैज्ञानिक डा. अम्बरीश सिंह यादव ने बताया कि मक्का खाद्यान्न की एक महत्वपूर्ण फसल है। इसकी उत्पादन क्षमता अन्य खाद्यान्न फसलों से अधिक है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि कुक्कुट आहार के रूप में सर्वाधिक 44 प्रतिशत मक्के का उपयोग होता है, जबकि मानव आहार के रूप में इसका 24 प्रतिशत उपयोग होता है। स्टार्च के रूप में 14 प्रतिशत एवं अल्कोहल तथा बीज बनाने में इसका एक-एक प्रतिशत उपयोग होता है। इसक अलावा दाना, बेबीकॉर्न, पापकॉर्न और चारे के रूप में भी इसका प्रयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि रबी मक्का के साथ अंत:फसली खेती करना लाभदायक साबित होता है। अंत:फसल के रूप में मेथी, मूली, आलू, हरी मटर, पालक, पत्ता गोभी, फूल गोभी, चुकंदर, गाजर, राजमा, हरी प्याज, ब्रोकली, शलजम तथा ग्लैडिओजलस (फूल) इत्यादि सर्दी के मौसम में मक्का के साथ सफलतापूर्वक उगाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed