{"_id":"128-46560","slug":"Sitapur-46560-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएफ ने भेजा आठ और क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएफ ने भेजा आठ और क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव
Sitapur
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। धान खरीद को सुगम बनाने व लक्ष्य के अनुरूप खरीद के लिए पीसीएफ ने जिले में आठ और क्रय केंद्र खोलने के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है। पीसीएफ ने धान खरीद में सुस्ती के कारण यह फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि क्रय केंद्रों की स्वीकृति मिलने के बाद शासन की मंशा के अनुरूप अधिक धान की खरीद हो सकेगी। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने जिले में पीसीएफ को तीन क्रय केंद्र और खोलने के आदेश दिए थे। इस आदेश के बाद ही पीसीएफ ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर प्रस्ताव भेजा है।
शासन ने धान खरीद लक्ष्य 2012 के तहत पीसीएफ को 81 हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य दिया है। मौजूदा समय में यूपी को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (पीसीएफ) के जिले में 14 क्रय केंद्र हैं। इन केंद्रों पर अब तक करीब 1500 कुंतल खरीद ही हो पाई है। विगत दिनों प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद दीपक चतुर्वेदी ने द्वारा पीसीएफ को जिले में तीन और क्रय केंद्र खोलने के निर्देश दिए थे। आदेश के बाद पीसीएफ ने जिले में आठ और क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव बनाया है। ये क्रय केंद्र क्रमश: खैराबाद के हुमायूंपुर बी, हरगांव में साधन सरकारी समिति मुद्रासन, लहरपुर में साधन सहकारी समिति बसंतीपुर, बेहटा में साधन सहकारी समिति अकबरपुर, शाहपुर, बिसवां में साधन सहकारी समिति हथिया गाजीपुर, मछरेहटा में साधन सहकारी समिति अनोगी व गोंदलामऊ में पीसीएफ कोरौना बी बनाये गए हैं। पीसीएफ द्वारा प्रस्ताव की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। डीएम द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद इन केंद्रों पर स्टाफ की तैनाती कर धान खरीद शुरू कर दी जाएगी। साथ ही पीसीएफ मुख्यालय से भुगतान हेतु बजट भी आ जाएगा। इन केंद्रों के खुलने से धान खरीद की रफ्तार भी बढ़ेगी और किसानों को सहूलियतें भी मिलेंगी।
पीसीएफ द्वारा संचालित क्रय केंद्र
नवीन गल्ला मंडी, खैराबाद ब्लाक के हुमायूंपुर, हरगांव के सरैया राह, बेहटा के मतुआ तंबौर मंडी, बिसवां के सराय मझिगवां, साधन सहकारी समिति बन्नी खरैला, सहकारी संघ जहांगीराबाद, रेउसा के सालपुर, रामपुर मथुरा के बहादुर गंज, सिधौली, कसमंडा के मास्टरबाग, पिसावां के मूड़ाकलां, महोली के कंटीली व गोंदलामऊ के कोरौना।
विज्ञापन
‘आठ नये केंद्र खोलने के लिए प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद स्टाफ की तैनाती कर खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे किसानों को फसल बेचने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
डॉ सुजीत कुमार उत्तम, जिला प्रबंधक, पीसीएफ’