{"_id":"698f7016b85a9b056f0499f4","slug":"97-rrc-centers-have-become-showpieces-in-biswan-block-sitapur-news-c-102-1-stp1002-150116-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिसवां ब्लॉक में शोपीस बने 97 आरआरसी सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिसवां ब्लॉक में शोपीस बने 97 आरआरसी सेंटर
विज्ञापन
मास्टरबाग क्षेत्र में शोपीस बने आरसीसी सेंटर।
मास्टरबाग (सीतापुर)। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांवों में कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (आरआरसी) बनाए गए हैं। इनमें कूड़ा निस्तारण करते हुए पंचायतों की आय बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को स्वच्छ परिवेश मुहैया कराया जाना है। बिसवां ब्लॉक की 97 ग्राम पंचायतों में एक साल से ज्यादा समय से आरआरसी सेंटर बनकर तैयार हैं, लेकिन अब तक शुरू नहीं किए गए हैं।
बिसवां ब्लॉक में कुल 111 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 97 ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक आरआरसी सेंटरों का निर्माण कराया जा चुका है। 13 ग्राम पंचायतों में सेंटर निर्माणाधीन हैं, जबकि एक ग्राम पंचायत में धनाभाव के कारण निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। एक आरआरसी सेंटर में करीब तीन लाख रुपये से अधिक का खर्च आया है। इस तरह ब्लॉक में आरआरसी सेंटरों पर अब तक करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
गांव में निकलने वाले कचरे को आरआरसी केंद्र में लाकर गीले व सूखे कचरे अलग कर जैविक खाद बनानी थी। वहीं, अजैविक प्लास्टिक कचरे को पीएमयू में भेजकर निस्तारण के बाद बिक्री के लिए तैयार करना था। इससे ग्राम पंचायतों की आय बढ़ती, लेकिन आरआरसी सेंटरों का संचालन शुरू नहीं होने से शासन की मंशा अधूरी है।
विज्ञापन
सेंटर में गंदगी व्याप्त
रामपुर घेरवा में डेढ़ वर्ष पहले आरआरसी सेंटर बनाया गया है। गांव के रामदास ने बताया कि इसका निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में गांव साफ सुथरा होने की उम्मीद जगी थी। शिव शंकर ने कहा कि सेंटर का संचालन नहीं होने से परिसर में गंदगी व्याप्त है।
बदहाल हो रहा सेंटर
मझिगवां कलां के बाहर बना आरआरसी सेंटर शुरू न होने से बदहाल होता जा रहा है। सेंटर के आसपास बड़ी-बड़ी घास उगी है। लाखों रुपये की लागत से बना केंद्र शोपीस बना हुआ है। गांव के लोगों ने बताया कि बनने के बाद से सेंटर बंद पड़ा है।
जल्द शुरू कराएंगे सेंटर
जिन ग्राम पंचायतों में आरआरसी सेंटर निर्माणाधीन हैं, वहां का कार्य जल्द पूर्ण कराया जाएगा। जहां बनकर तैयार हो चुके हैं, वहां जल्द संचालन शुरू कराएंगे।
- सुमित सिंह, बीडीओ बिसवां
मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत
खैराबाद। किसान मंच के जिला संयोजक एवं आजाद अधिकार सेना सीतापुर के जिलाध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने बताया कि खैराबाद ब्लॉक के परसेहरा, रामकोट, रस्यौरा, बरसोहिया आदि गांवों में आरआरसी सेंटर बन तो गए हैं, लेकिन इनमें कूड़ा आज तक नहीं पहुंचा है। स्वच्छ भारत मिशन का जिम्मेदारों ने मजाक बना दिया है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।