फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   967 teachers got home return ticket

Sitapur News: 967 शिक्षकों को मिला घर वापसी का टिकट

Mon, 26 Jun 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 26 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
967 teachers got home return ticket
देर शाम एनआईसी पर अपलोड हुई सूची तो खिले चेहरेसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग में लंबे समय से घर वापसी का इंतजार कर रहे शिक्षकों को सोमवार देर शाम खुशखबरी मिली। शासन की तरफ से जारी सूची में 967 शिक्षकों का तबादला जिले से हो गया है। जबकि 487 शिक्षक गैर जनपद से सीतापुर आएंगे। अब इन शिक्षकों को जल्द कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत शिक्षक तीन दिन से सूची आने का इंतजार कर रहे थे। सोमवार को वह दिनभर एनआईसी पर सूची अपलोड होने की जानकारी करते रहे। शिक्षकों को उम्मीद थी कि किसी भी समय सूची आ सकती है। देर शाम सूची जारी हो गई। जिसमें 967 शिक्षकों को घर वापसी का टिकट मिल गया है। यह शिक्षक बाराबंकी, गोंडा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, संत कबीरनगर, अयोध्या सहित अन्य जनपदों में तबादले हुए हैं। जबकि गैर जनपद से महज 487 शिक्षक सीतापुर जिले में आए हैं। गैर जनपद जाने वाले शिक्षकों को जिले से कार्यमुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी। बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed