फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   96 warriors will beat in the election riot

चुनावी दंगल में ताल ठोकेंगे 96 योद्धा

Tue, 08 Feb 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
96 warriors will beat in the election riot
जिला निर्वाचन कार्यालय में काम करते कर्मचारी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। तहसील सदर में सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन के बाद चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो गई। चार विधानसभा क्षेत्रों से सात उम्मीदवारों ने पर्चा वापस लिया। पर्चा वापस लेने वाले सभी प्रत्याशी निर्दलीय हैं। पांच विधानसभा क्षेत्रों से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। इससे अब नौ विधानसभा क्षेत्रों से 96 प्रत्याशी मतदाताओं के दरबार में ताल ठोकेंगे। इनके भाग्य का फैसला 23 फरवरी को ईवीएम में कैद होगा।
विज्ञापन

चार फरवरी को दाखिल हुए 121 नामांकन पत्रों की जांच में 18 पर्चे निरस्त किए गए थे। इस प्रकार 103 पर्च वैध पाए गए थे। सोमवार को तहसील सदर के दो भवनों के नौ कक्षों में शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन वापसी और प्रतीक आवंटन का कार्य आरओ की ओर से किया गया। इस दौरान कुछ नामांकनों की वापसी को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम रहा। इसके लिए तहसील परिसर के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल ड्यूटी पर मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सचिन जायसवाल जो सपा प्रत्याशी राधेश्याम जायसवाल के बेट हैं, उन्होंने अपना नामांकन पत्र वापस लिया। हरगांव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय संदीप कुमार ने पर्चा वापस लिया। महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी प्रिया और फरहा मीसम अम्मार रिजवी ने पर्चा वापस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने विधानसभा क्षेत्र मिश्रिख से नाम निर्देशन पत्र वापस लिए। वहां से अजय कुमार, उर्मिला देवी और शारदा देवी ने पर्चा वापस लिया। शाम तीन बजे तक नामांकन वापसी के बाद सभी आरओ की ओर से शेष 96 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया। इसी के साथ प्रत्याशी अब चुनाव चिह्न के साथ जनता की अदालत में अपने पक्ष में मतदान के लिए पहुंचेंगे।
सदर से 14 प्रत्याशी मैदान में
सदर विधान सभा क्षेत्र से 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी राकेश राठौर गुरु चुनाव मैदान में है। बसपा के खुरशीद अंसारी, सपा के राधेश्याम जायसवाल, कांग्रेस की शमीना शफीक, आम आदमी पार्टी के आनंद जायसवाल, आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (रेडिकल) के डॉ. बाबू राम गौतम, सबका दल यूनाइटेड से रामशंकर, भारतीय सुभाष सेना से सत्येंद्र कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अजान, दिनेश कुमार जायसवाल, पंकज मिश्रा, राकेश, रूपेन्द्र कुमार व साकेत मिश्रा अपनी किस्मत अजमाएंगे।
सेवता में छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
सेवता विधानसभा क्षेत्र से छह प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। यहां से भाजपा के ज्ञान तिवारी, बसपा के अशीष प्रताप, सपा के महेन्द्र कुमार सिंह झीन बाबू, कांग्रेस के डॉ. विजयनाथ अवस्थी, विकासशील इंसान पार्टी की शांती देवी ओर निर्दलीय मस्तूरी खातून मतदाताओं के दरबार में हाजिरी लगाएंगी।
महोली से खड़े हुए 15 प्रत्याशी
महोली से 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सपा के अनूप कुमार गुप्ता, कांग्रेस से आशीष मिश्र, बसपा से डॉ. राजेंद्र प्रसार वर्मा, भाजपा से शशांक त्रिवेदी, भारतीय जन क्रांति दल (डेमोक्रेटिक) से अजय वर्मा, आम आदमी पार्टी से दीप्ति वर्मा, लोकतांत्रिक जनवादी पार्टी से नफीस खां, उत्तर प्रदेश रिपब्लिक पार्टी से नीरज, भारतीय सुभाष सेना से राजेश कुमार राठौर, प्रजाशक्ति पार्टी समदर्शी से रामकुमार मिश्रा, निर्दलीय प्रदीप, राधेध्याम, रामकुमार और श्यामलाल चुनाव मैदान में हैं।
मिश्रिख से 11 प्रत्याशी चुनावी रण में
मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र से 11 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। भाजपा के रामकृष्ण भार्गव, बसपा के श्याम किशोर, कांग्रेस के सुभाष राजवंशी, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के धर्मेन्द्र धनगर, आम आदमी पार्टी के बाबूराम वर्मा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी केे मनोज कुमार राजवंशी, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के विजय प्रकाश गौतम, बहुजन मुक्ति पार्टी के संतोष, निर्दलीय प्रदीप कुमार राजवंशी, मनोज कुमार और सुनीता चुनाव मैदान में हैं।
सिधौली से 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में
विधानसभा क्षेत्र सिधौली से 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां से भाजपा के मनीष रावत, सपा के डॉ. हरगोविंद भार्गव, बसपा के पुष्पेंद्र कुमार उर्फ डॉ. पुष्पेंद्र पासी, कांग्रेस की कमला रावत, आम आदमी पार्टी के कन्हैया लाल, आवामी समता पार्टी के महेंद्र कुमार रावत, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के राजकरन, सर्व राज्य पार्टी के वीरेंद्र कुमार, निर्दलीय आदित्य प्रकाश, इमरतीलाल, सतीश कुमार भार्गव, सुनीता रावत चुनावी रण में भाग्य अजमा रहे हैं।
बिसवां से चुनावी दंगल में 12 प्रत्याशी
विधानसभा क्षेत्र बिसवां से 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा के निर्मल वर्मा, सपा के अफजाल कौसर, कांग्रेस की वंदना भार्गव, बसपा के हासिम अली, आम आदमी पार्टी के आदर्श, जनता दल यूनाइटेड के रामकिशोर वर्मा, प्रजाशक्ति पार्टी समदर्शी के रामलखन गौतम, निर्दलीय नत्थाराम, रियाजुद्दीन राजू, शशिकला वर्मा, सलिल सेठ, सहज राम चुनाव मैदान में हैं।
महमूदाबाद में नौ प्रत्याशी
महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र से नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा की आशा मौर्य, कांग्रेस की ऊषा वर्मा, सपा के नरेंद्र सिंह वर्मा, बसपा के मीशम अम्बार रिजवी, भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी की माया वर्मा, आम आदमी पार्टी के राजकुमार गुप्ता, निर्दलीय दीप कुमार, रघुनंदन व विनोद कुमार चुनाव मैदान में हैं।
लहरपुर में आठ प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत
लहपुर विधानसभा क्षेत्र से आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सपा के अनिल वर्मा, कांग्रेस की अनुपमा द्विवेदी, बसपा के मोहम्मद जुनैद अंसारी, भाजपा के सुनील वर्मा, आम आदमी पार्टी के संतोष कुमार सक्सेना, निर्दलीय अतुल वर्मा, राकेश कुमार, सलमा बेगम चुनावी रण में हैं।

हरगांव सीट पर नौ प्रत्याशियों में मुकाबला
हरगांव विधानसभा क्षेत्र से नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां से कांग्रेस की ममता भारती, बसपा के रानू चौधरी, सपा से रामहेत भारती, भाजपा के सुरेश राही, कम्युनिष्ट पार्टी आफ इंडिया के अर्जुन लाल, अम्बेडकर समाज पार्टी के खुशी राम चौधरी, लोक बंधु पार्टी के रामपाल, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के सौरभ किशोर और निर्दलीय सुमन चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed