फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   95 more people found infected

95 और लोग मिले संक्रमित

Fri, 04 Feb 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
95 more people found infected
सीतापुर। जिले में कोरोना का संक्रमण घटने लगा है। गुरुवार को जिले में 95 मरीज संक्रमित हुए हैं। शहर में महज दो लोग पॉजिटिव आए है। अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 553 हो गई है। जिले में जनवरी में जहां तेजी से कोरोना का संक्रमण फैला था। सैकड़ों की संख्या में रोजाना केस आ रहे थे। अब इनकी संख्या में लगातार कमी आ रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 95 लोग संक्रमित मिले है। जिसमें सीतापुर शहर में दो लोग संक्रमित हुए है। जबकि अन्य मरीज बिसवां, महमूदाबाद, लहरपुर आदि इलाकों में आए है। अब सक्रिय मामलों की संख्या में भी तेजी से गिरावट आ रही है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 553 रह गई है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया लगातार मरीजों की संख्या घट रही है। सक्रिय मामलों में भी गिरावट आ रही है। संक्रमण के बाद मरीज एक सप्ताह में स्वस्थ हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3967 पेंडिग हैं रिपोर्ट
जिले में कोरोना का संक्रमण कम जरूर हो रहा है। लेकिन लोगों को जल्द रिपोर्ट मिलने में काफी देरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में 3967 लोगों की रिपोर्ट पेडिंग पड़ी है। इनको अपनी रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। इन लोगों को 48 घंटे बाद ही रिपोर्ट मिल पाती है। डॉ. पीके सिंह ने बताया लैब पर जांच का अधिक भार है। इसी वजह से रिपोर्ट आने में देरी हो जाती है।

तेजी से स्वस्थ हो रहे है मरीज
जिले में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे है। अब 33 मरीज लखनऊ व अन्य जनपदों में भर्ती है। 471 मरीज होम क्वारंटीन है। 49 मरीजों के होम आइसोलेट की प्रक्रिया जारी है।
- डॉ. पीके सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed