फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   939 Corona warriors vaccinated

939 कोरोना योद्घाओं को लगा टीका

Fri, 05 Feb 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
939 Corona warriors vaccinated
सीतापुर। कोरोना टीकाकरण के दो दिवसीय अभियान के तहत शुक्रवार को फ्रंट वर्करों को पहली बार टीका लगवाने का अवसर मिला। फ्रंट वर्करों ने उत्साह के साथ टीका लगवाया। अब इन सभी को 28 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। इस दौरान 684 कोरोना योद्धा अनुपस्थित रहे। गुरुवार व शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अभी तक स्वास्थ्य कर्मियों का ही टीकाकरण किया जा रहा था। शुक्रवार को पहली बार फ्रंट वर्करों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था। इन लोगों ने पूरे उत्साह के साथ अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाया। यह सिलसिला सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक जारी रहा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह सहित अन्य अफसरों ने केंद्रों पर जाकर टीकाकरण की हकीकत देखी। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से टीकाकरण संपन्न हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान 1623 कोरोना योद्धाओं को बुलाया गया था जिनमें से 939 ने टीका लगवाया। 684 कोरोना योद्धा गैरहाजिर रहे। डॉ. पीके सिंह ने बताया कि दो दिवसीय अभियान के बाद अब कब टीका लगाया जाएगा, इसकी कोई तिथि तय नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर में 80, एलिया में 61, बिसवां में 125, गोंदलामऊ में 54, रेउसा में 56 हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगाया गया। इसी प्रकार हरगांव में 57, खैराबाद में 121, लहरपुर में 62, महमूदाबाद में 58, महोली में 98, मिश्रिख में 67 व सिधौली में 100 फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया गया।

नागेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना टीकाकरण की काफी समय से प्रतीक्षा कर रहा था। शुक्रवार को इसका खुद ही गवाह बनने का मौका मिला। अब 28 दिन बाद फिर से बुलाया गया है। वहीं, आसिफ ने बताया कि टीकाकरण को लेकर जब सीएचसी पहुंचे थे तो वहां पर तैयारियां पूर्ण थीं जबकि धीरेंद्र कुमार बाजपेई का कहना है कि अभी तक स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हो रहा था। शुक्रवार को टीकाकरण के लिए केंद्र पर बुलाया गया था। टीका लगवाकर बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed