फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हल्की फुहार पडने से मौसम खुशगवार

हल्की फुहार पडने से मौसम खुशगवार

Thu, 18 Apr 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
हल्की फुहार पडने से मौसम खुशगवार
बदली छाई रहने से लोगों को गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन

सीतापुर। जिले में बुधवार को बदली छाई रहने के साथ गिरने वाली हल्की फुहारों से मौसम खुशगवार हो गया। हालांकि, जितनी बारिश की संभावना थी उतनी नहीं हुई। लेकिन गर्मी व उमस से लोगों को छुटकारा जरूर मिल गया। दोपहर बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए मगर खुलकर चमक नही बिखेर सके। एक डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। इससे झमाझम बारिश की संभावना थी। मंगलवार को बूंदाबांदी तो हुई लेकिन काले बदरा बरसे बगैर चले गए। बुधवार को भी आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। ठंडी हवा चलने से गर्मी का अहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12:43 बजे हल्की फुहारें बरसनी शुरू हो गईं। फुहारों ने शहर की सड़कों पर चहलकदमी करने वालों को भिगो दिया। कुछ देर बाद ही फुहारें गिरनी बंद हो गई। अच्छी बारिश तो नहीं हुई मगर बादल छाए रहने और फुहारें गिरने से मौसम खुशगवार हो गया। इस कारण गर्मी और उमस से लोगों को छुटकारा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम सुहावना बना रहने से शहर वासियों ने इसका आनंद लिया। हालांकि दोपहर बाद सूरज ने हाजिरी लगाई मगर अगले ही पहर बादलों की आवाजाही शुरू होने से उनके पीछे छिप गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।


किसान मौसम सामान्य होने की कर रहे प्रार्थना
दो दिन से मौसम के बदले मिजाज और बुधवार को फुहारें गिरने से फसलों के नुकसान की आशंका से किसान बेहद मायूस हैं। इन दिनों गेहूं , चना, अरहर, मसूर, सरसों खेत में तैयार खड़ी है। किसान प्रदीप सिंह चौहान, एखलाक अहमद बताते हैं कि किसान अपनी फसलों की कटाई कर अनाज घर लाने में जुटे हुए हैं।

ऐसे में यदि आंधी-पानी आया तो फसलों का काफी नुकसान हो सकता है। इसलिए किसान अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed