{"_id":"5cb7719fbdec2262650b1b96","slug":"91555526047-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे की मांग को लेकर किया रोड जाम, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे की मांग को लेकर किया रोड जाम, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली खंभे से गिरकर जख्मी संविदा लाइनमैन की मौत का मामला
महमूदाबाद (सीतापुर)। करीब पंद्रह दिन पूर्व इंसुलेटर की फॉल्ट दुरुस्त करते समय बिजली खंभे से गिरकर जख्मी हुए संविदा लाइनमैन की बुधवार की तड़के इलाज के दौरान मौत हो गयी। गुस्साए परिवारीजन ने बुधवार की सुबह सिधौली-लखनऊ मार्ग पावर हाउस के सामने जाम लगा कर प्रदर्शन किया।
परिवारीजन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे की मांग कर रहे थे। एसडीएम के आश्वासन के बाद जाम खुला। महमूदाबाद के छंगुआपुर निवासी भारत (40) पुत्र रामदयाल महमूदाबाद पॉवर हाउस पर करीब बीस साल से बतौर संविदा लाइनमैन काम करता था। एक अप्रैल को वह खंभे पर चढ़कर विद्युत इंसुलेटर दुरुस्त कर रहा था।
इसी बीच लाइन चालू हो गयी थी, जिसके चलते भारत खंभे से नीचे जमीन पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया था। उसको महमूदाबाद सीएचसी से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान भारत की बुधवार की तड़के मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत के बाद आक्रोशित परिवारीजन भारत के शव को लेकर पवार हाउस आ गए और महमूदाबाद से लखनऊ-सिधौली मार्ग पर जाम लगा दिया। यह लोग दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व 10 लाख मुआवजे व मृतक के एक आश्रित को नौकरी देने की मांग कर रहे थे। खबर मिलने पर एसडीएम अमित भट्ट व कोतवाल गोपाल नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
एसडीएम ने आवश्यक कार्रवाई व उचित मुआवजे व मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने शव हटा कर जाम खोला। इस दौरान काफी देर तक मौके पर अफरातफरी मची रही। जाम भी लगा रहा। परिवार के लोगों को मनाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भारत की मौत से परिवार बेसहारा
मृतक भारत अपने परिवार की जीविका चलाने वाला एकमात्र व्यक्ति था। मृतक के पिता रामदयाल, मां शांति देवी, पत्नी आशा देवी, दिव्यांग पुत्री प्रिया (10), पुत्र शनि (07), आदर्श (2) हैं। पूरे परिवार की जिम्मेदारी भारत पर ही थी। भारत की मौत के बाद परिवार बेसहारा हो गया है।