{"_id":"5c69a59abdec22089f03bfda","slug":"91550427546-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायकों ने धरना देकर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायकों ने धरना देकर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जम्मू कश्मीर मेें हुए आतंकी हमले के विरोध में जिला कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अजय गुप्त के नेतृत्व में धरना आयोजित कर आतंकवाद और आतंक के पोषकों के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जिलाध्यक्ष अजय गुप्त ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने इस बार कायरता पूर्ण हमला किया है। इस घटना की हम सभी निंदा करते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि जब-जब पाकिस्तान ने हमारे देश पर आमने सामने की लड़ाई लड़ी है, तब तब उसको मुंह की खानी पड़ी है। ऐसे संकट के समय में हम सभी देशवासियों को धैर्य व संयम के साथ रहना होगा।
हमें कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाना है। जिससे भारत विरोधी तत्वों की मंशा पूरी हो सके। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर में भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि देश में फैले आतंकवाद व उनके समर्थकों को पूरी तरह से खत्म कर दें।
विज्ञापन
धरने को सदर विधायक राकेश राठौर, बिसवां विधायक महेंद्र सिंह यादव, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, शशांक त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष राहुल जायसवाल, आकाश बजरंगी, अजय भार्गव, गोविंद भारती, रेखा पटेल, डॉ. गोदावरी मिश्रा, पूनम मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, शैलेश महेंद्र, उपेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।