फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शहर के दो चौक की बदलेगी सूरत

शहर के दो चौक की बदलेगी सूरत

Tue, 20 Nov 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
शहर के दो चौक की बदलेगी सूरत
अमृत योजना से होगा वैदेेही वाटिका व महाराणा प्रताप-भामाशाह चौक का सौंदर्यीकरण
विज्ञापन

सीतापुर। शहर के बदरंग चौक का सौंदर्यीकरण होगा। यह चौराहे अमृत योजना में संवारे जाएंगे। इसके लिए यहां के दो चौक चिन्हित किए गए हैं, उनमें वैदेही वाटिका व महाराणा प्रताप-भामा शाह चौक शामिल हैं। प्रशासन अब इनके कायाकल्प का प्रस्ताव तैयार करने में जुटा है। यह प्रस्ताव तैयार करने के बाद इसे मंजूरी को शासन भेजा जाएगा।

बता दें कि शहर के युवा पीढ़ी को महापुरुषों से रूबरू कराने के लिए बरसों पहले प्रशासन ने शहर के चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमा लगवाई गई थीं। बाद में उस चौराहों का नामकरण महापुरुष के नाम किया गया था। लखनऊ की ओर से सीतापुर शहर में प्रवेश द्वार पर वैदेही वाटिका तथा शाहजहांपुर की ओर से शहर में प्रवेश करने पर महाराणा प्रताप चौक स्थापित किया गया था।
विज्ञापन


इनके अलावा शिवाजी, शहीद कैप्टन मनोज पांडेय चौक, अहिल्याबाई चौक, लवकुश, हेमवती नंद बहुगुणा चौराहा, आचार्य नरेंद्र चौक, ताराचंद माहेश्वरी, शहीद अब्दुल हमीद, सरदार बल्लभ भाई पटेल आदि चौराहा शामिल हैं। पर इनका रखरखाव सही तरीके से न होने से यह बदहाली के रास्ते पर दौड़ रहे हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराणा प्रताप-भामा शाह व वैदेही वाटिका चौक की सूरत बदरंग है। यहां की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो चुकी है। लोहे की ग्रिल भी उखड़ ले गए हैं। यहां के लोगों द्वारा काफी समय से इनके सौँदर्यीकरण की मांग की जा रही थी। इस पर प्रशासन ने अमृत योजना में सबसे पहले दो चौक को संवारने की कवायद शुरू की है।


योजना में महाराणा प्रताप-भामा शाह व वैदेही वाटिका का सौँदर्यीकरण कराया जाएगा। अमृत योजना के एक्सपर्ट अंकित राय बताते हैं कि इस योजना में दोनों चौक की कार्ययोजना तैयार कर उसे मंजूरी को शासन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed