{"_id":"5bdf30b9bdec2269a00ad506","slug":"91541353657-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दबकर चालक की मौत
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार को सुबह थाने के पास लकड़ी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई, जिससे चालक उसके नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदरपुर थाना क्षेत्र के बखारी खुर्द का रहने वाला विनोद (48) पुत्र छोटेलाल ट्रैक्टर चालक था। शनिवार की शाम वह थानगांव थाना क्षेत्र के जुम्मनपुरवा में भाड़े की लकड़ी लादने गया था। रविवार की सुबह विनोद लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जहांगीराबाद मंडी जा रहा था।
इसी दौरान थानगांव थाने के पास ओवरलोड होने की वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई, जिससे चालक विनोद उसके नीचे दब गया। हादसे से लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से विनोद को किसी तरह बाहर निकाला, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी राजेश राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।