फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पहले तेज धूप ने पसीने से भिगोया फिर बारिश ने किया तर-बतर

पहले तेज धूप ने पसीने से भिगोया फिर बारिश ने किया तर-बतर

Wed, 08 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
पहले तेज धूप ने पसीने से भिगोया फिर बारिश ने किया तर-बतर
धूप ने पसीने से भिगोया फिर बारिश ने किया तर-बतर
विज्ञापन

सीतापुर। मंगलवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज हवा चलने लगी। जिसके बाद जमकर बारिश हुई। झूमकर बरसे बदरा ने लोगों को तर-बतर कर दिया। बारिश के साथ हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम के बदले मिजाज ने सुबह से तेज धूप के कारण गर्मी से बेहाल लोगों को राहत पहुंचाई तो उनके चेहरे खिल उठे। जबकि फसलों के लिए फायदेमंद रही बारिश से किसान भी खुश नजर आए। पारा 32 डिग्री रहा।

मंगलवार की सुबह आसमान साफ रहा। तेज धूप लोगों को खलने लगी। दिन चढ़ने के साथ बढ़ते रहे तापमान से लोग बुरी तरह बेचैन हो उठे। दोपहर करीब 3.35 बजे तक चिलचिलाती धूप ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। इसी बीच मौसम ने एकाएक करवट बदली और बादल छा गए। करीब 3.58 बजे काली घटाओं ने झूमकर बरसना शुरू कर दिया। एकाएक बरसने वाले बदरा ने सड़क पर चहल-कदमी करने वाले लोगों को तर-बतर कर दिया। बारिश के साथ चलने वाली हवा से मौसम सुहाना हो गया। मौसम में इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश का सिलसिला रुक-रुककर देर रात तक चलता रहा। किसान भी इस बारिश से बेहद खुश नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई। अगले 24 घंटों में जिले के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


गिरा सौर ऊर्जा पैनल
पैंतेपुर(सीतापुर)। जैनी वार्ड में प्रकाश व्यवस्था हेतु लगवाया गया सौर ऊर्जा पैनल पहली ही बरसात में धराशाई हो गया। जिससे प्रकाश व्यवस्था चौपट हो गई। जैनी वार्ड के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। जैनी टोला वार्ड सभासद के घर के सामने एक सौर ऊर्जा पैनल जिसमें चार प्लेटें व चार बैट्री लगी थी। बरसात के बीच पैनल गिर गया जिससे वार्ड अंधेरे में डूब गया। वार्ड निवासी राम खेलावन, रजनीश शुक्ल, अशोक पांडेय, विनय शुक्ल ने तत्काल पैनल लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed